प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर :-नाययधीश आवास मे 12.07.23 के रात्रि में नगर थानान्तर्गत माननीय न्यायाधीश के आवास में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी की शिकायत मिली थी। इस संबंध में शिकायतकर्त्ता द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना का त्वरित उदभेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एस०आई०टी० का गठन किया गया था। एस०आई०टी० द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर घटना में शामिल आरोपी युवक सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पूछ-ताछ के क्रम में आरोपी ने बताया गया कि वह नशे की नशे की लत का शिकार हो गया तथा नशे की जरूरतों को पूरी करने के लिये समस्तीपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। आरोपी युवक सूरज कुमार को पुलिस ने आरेस्ट किया है। इसके द्वारा पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी गई सभी समानों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी सूरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामदगी-
एक फूल का बड़ा कलश,02. फूल का पूजा करने वाला लोटकी03. पूजा करने वाला घंटी-01. 04. पूजा करने वाला दिया – 03,05. प्रसाद का छिपिया – 02.,06. स्टील का प्लेट-03,07. स्टील का ग्लास 01, 08. स्टील का कटोरा 07.,09. स्टील का डब्बा – 02,10. प्रेस्टीज का कूकर -01,11. ईडली स्टैण्ड – 01,12. साड़ी-04,13. कूर्ता – 01,14. धोती -01,15. पेटीकोर्ट-01,16. मोड़ी (पाग)-01,17. पुराना घड़ी-01,18. हैभ एक नाईस डे-01,19. झुमका-01,20. प्लास्टिक का चम्मच 01,21. पंखा-01,22. चप्पल-01