ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

शोषित, उत्पीड़ित, जुल्म की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने को ऐपवा सदस्यता अभियान के जरिये संघर्ष तेज करेगी- बंदना सिंह

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के ताजपुर मैं
शोषित, उत्पीड़ित, जुल्म की शिकार महिलाओं को सदस्यता अभियान के जरिये संगठन से जोड़कर इन्हें न्याय दिलाने को ऐपवा संघर्ष तेज करेगी। ये बातें सोमवार को रहीमाबाद में सदस्यता अभियान के दौरान महिला संगठन के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा।
सदस्यता अभियान के दौरान नये सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। महिला हितैषी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार व्याप्त है। महिलाओं पर दमन, उत्पीड़न, जुल्म, अत्याचार जारी है लेकिन अपने को महिला हितैषी बताने वाली केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को इससे कोई लेना- देना नहीं है। महिला मजदूरी मामले में सरकार के न्यूनतम मजदूरी कानून का खुल्लमखुल्ला उलंघन किया जा रहा है। लेकिन न कोई संगठन, न ही राजनीतिक दल एवं न ही अधिकारी कुछ करने, बोलने को तैयार हैं।
ऐसी स्थिति में महिला संगठन ऐपवा महिलाओं को अपने बैनर तले संगठित कर न्याय से बंचित महिलाओं को न्याय दिलाने को संघर्ष का रूख अख्तियार करेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 5 रू० सदस्यता शुल्क देकर क्षेत्र की महिलाएं ऐपवा का सदस्य बनें, संगठित हों और संघर्ष करें।

Related posts

कल्याणपुर वार्ड 2 में एक माह 15 दिन से नल जल का बन्द

ETV News 24

आपसी विवाद में 5 जख्मी चार सदर अस्पताल रेफर

ETV News 24

पहले स्मार्ट तार, अर्थिंग, ट्रांसफार्मर लगाओ फिर स्मार्ट मीटर- माले

ETV News 24

Leave a Comment