ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर महागठबंधन के द्वारा भाजपा सरकार के नौ साल के भ्रष्टाचार,लोट एवं अत्याचार के खिलाफ प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर महागठबंधन के द्वारा भाजपा सरकार के नौ साल के भ्रष्टाचार,लोट एवं अत्याचार के खिलाफ प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल ; राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव दिनेश कुमार, माकपा प्रखण्ड सचिव लाला प्रसाद, भाकपा प्रखण्ड सचिव ब्रजेश प्रसाद देव एवं कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आशुतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक,राजद जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद सदस्य रोमा भारती, राजद के पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा मौजूद रहें। उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों, किसानों की आय दुगुनी करने, गरीबों दलितों का राशन बन्द करने,जाति आधारित जनगणना कराने, मंहगाई कम करने, बेरोजगारी समाप्त करने समेत दर्जनों मुद्दे पर अपना अपना विचार व्यक्त किए। जिसमें पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि जब भाजपा सरकार आई है, मंहगाई बेहताशा बढ गई है,ये सरकार कारपोरेट की सरकार है, जी एस टी की सीमा खाद्यान्न वस्तु पर अधिक कर दिया है। जिससे आम लोगों के थाली से दाल प्याज खत्म हो गया है। भाजपा देश में नफरत पैदा करना चाहती हैं। लोकतंत्र संविधान समाप्त करना चाहती हैं , मंदिर मस्जिद धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है। इसलिए आने वाले 2024 के आम चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दे कर भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना होगा। नहीं तो भाजपा की सरकार गरीबों दलितों का आरक्षण समाप्त करने पर तुली हुई है। धरना प्रदर्शन में रंजित राम,रामनाथ राय, सुखलाल यादव, सूरज कुमार दास, विद्यानंद राय, सुनील भारती सहनी,सूरज सहनी, अखिलेश बैठा, राम चन्द्र फौजी उपेन्द्र राय, उमेश शर्मा,भोला राय , राघवेन्द्र कुमार, सोनी पासवान, कविता देवी,बेचन कुमार, दिलीप यादव, लालदेव बैठा,राज कुमार साफी, विनोद दास,राम कालेवर ठाकुर, राम चन्द्र राय, उमेश प्रसाद राय, सोनी पासवान,शम्भू राम सुशील कुमार यादव,राका सिंह, अविनाश शर्मा,राम बाबू महतो, दीपक राय, राजेश राय, धीरेंद्र चौधरी देवरानी देवी समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी उपस्थित महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में संकल्प लिया कि देश और संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भगाना है,देश को बचाना है। और बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर और भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए हमेशा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts

पूसा प्रखंड के वैनी बाजार स्थित खादी ग्रामोद्योग समिति के समीप दुकानदारों का बैठक रखा गया

ETV News 24

विद्युत ऊर्जा चोरी में तीन धाराएं

ETV News 24

समस्तीपुर :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मार्क इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

ETV News 24

Leave a Comment