ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी व उप प्रमुख दीपक राय किसान रत्न आत्मा अध्यक्ष सीताराम शर्मा की संयुक्त अध्यक्षा में खरीफ महा अभियान प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम उद्घाटन किया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी व उप प्रमुख दीपक राय किसान रत्न आत्मा अध्यक्ष सीताराम शर्मा की संयुक्त अध्यक्षा में खरीफ महा अभियान प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम उद्घाटन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रवनघकरण आत्मा के द्वारा बाढ़ व सुखाड़ को देखते हुए कम सिंचाई में खरीफ फसलों के वारे में उपस्थित किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई । हालांकि ई किसान भवन सभागार में 31 पंचायत के किसानों की संख्या नगण्य के बराबर थी इस बात पर दुख प्रकट करते हुए आत्मा अध्यक्ष प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किसान सलाहकारों की अचानक हड़ताल को लेकर किसानों तक सूचना सही तरीके से नहीं पहुंच पाई। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कम सिंचाई में खरीफ के फसल उगाई जा सकती है जिसमें 150 दिन की वैरायटी राजेन्द्र मंसूरी नीलम खरीफ की फसल लगाई जा सकती है ।यह दो तरह के प्रभेद को लगाने से किसानों को कम सिंचाई में अच्छी पैदावार होने की बात बताई। वही कृषि विज्ञान केन्द्र विरौली के उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर संगीता घोष ने कहा कि परंपरागत खेती के साथ वैकल्पिक खेती का बढ़ावा देना समय की मांग है कम सिंचाई में प्रखंड क्षेत्र के किसान मोती सीप पालन छोटे छोटे जगहों पर किसान
करके कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं‌। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया की कम सिंचाई में किसान बाजरा सामा कोनी सोयाबीन जैसे फसल के अलावे अन्य फसल से किसान बेहतर तरीके से फसल लगा सकते हैं वही जलवायु के अनुसार राजेंद्र मंसूरी की बिचड़ा गिराने के लिए किसानों को बल देते हुए कहा कि जीरो डिटेल्स मशीन से सीधी बुवाई करने पर किसानों के लिए हितकारी होगा वहीं प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित किसानों में से महेंद्र पासवान संजीव कुमार देव संजय कुमार ठाकुर दिनेश कुमार तेज नारायण प्रसाद ओमप्रकाश कुशवाहा दिलीप पासवान टिंकू कुमार विवेक कुमार गणेश कुमार रामबाबू कुमार राय ने प्रश्नोत्तर किए। पशुओं में होने वाले रोग उसके बचाव की जानकारी भ्रमण सील पशु चिकित्सक ने दी। आत्मा अध्यक्ष श्री शर्मा ने किसान हित में कई सवाल उठाए उनके सवाल पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रामविचार सिंह भड़के। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों का आक्रोश शांत हुआ। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह सूर्य भूषण विजय कुमार नृपेंद्र कुमार आदि ने प्रखंड क्षेत्र के 6पंचायतों का चयन मिट्टी जांच के लिए किया गया है जिसमें रामभद्रपुर तीरा आदि शामिल हैं। वैज्ञानिक वक्ताओं ने रासायनिक उर्वरक के बदले जैविक खेती करने पर बल दिया इससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। उत्पादन का लाभ किसानों को मिलेगा। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड प्रमुख ने किया।

Related posts

जीविका दीदियों जी के मास्क निर्माण केन्द्रों का हुआ उद्घाटन

ETV News 24

किसानों की जमीन छीनकर लूट-खसोट वाली योजना है- विशेश्वर यादव

ETV News 24

सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत , चार महिला घायल

ETV News 24

Leave a Comment