ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

जर्जर पुल से बीस फीट नीचे गड्ढे में गिरा दो बाइक सवार, मौत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के लक्षरामपुर मलंग स्थान के निकट मघुरापुर टारा चौक से घर्मपुर पेठिया गाछी की ओर ग्रामीण सड़क पर जर्जर पुल से गिरकर गुरूवार अहले सुबह बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र बांद्रा निवासी 58 वर्षीय चंद्रिका महतो और 42 वर्षीय परीक्षण महतो के रूप में हुई है। दोनों दो अलग अलग बाइक पर सवार थे। सुबह घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से कब्जे में ले लिया। सदर अस्पताल शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पियर थाना क्षेत्र के बांद्रा निवासी मृतक 58 वर्षीय चंद्रिका महतो और 42 वर्षीय परीक्षण महतो बुधवार को अपने किसी ग्रामीण के साथ कल्याणपुर के जितवरिया गांव में ससुराल से नव विवाहित दंपती को विदा कराने आए थे। यहां से लौटते वक्त बुघवार रात करीब ढाई बजे मलंग स्थान के समीप जर्जर पुल से दोनो बाइक समेत करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गए। दोनो अलग अलग बाइक पर सवार थे। घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई। जबकि, नव विवाहित दंपती को विदा करा कर ले जा रहा चार पहिया वाहन आगे निकल चुका था। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है पुल काफी दिनों से जर्जर है। पूर्व में भी जिला प्रशासन से निर्माण की मांग की गई थी।

Related posts

सिंघिया में राशि निकासी के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं करने व प्रभार नहीं देने पर पूर्व वार्ड सदस्य व सचिव से बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

ETV News 24

मसौढ़ी में 66 दिनों से जरुरतमंदों व प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटे युवाओं को काम पर लौट रहे मजदूरों ने अपने घर पर दावत देने की पेशकश की

ETV News 24

जगह-जगह शिवालय में जलाभिषेक

ETV News 24

Leave a Comment