प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई पंचायत के सीमरी गांव में रविवार को हुए अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा और रालोजपा कार्यकर्ताओं ने राहत सामाग्री वितरित किया।मौके पर रालोजपा के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने स्थानीय सांसद प्रिंस राज जी से बात कर पीड़ितों को हर संभव सरकारी सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने पीड़ितों को आगे भी हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।मौके पर रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला प्रधान सचिव निरज भारद्वाज, भाजपा के प्रभात सिंह, देव शंकर ठाकुर, स्थानीय सरपंच राजेश राय, पैक्स अध्यक्ष सर्वेश ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, चंदन कुमार सहित दर्जनों भाजपा एवं रालोजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे।