ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

संत शिरोमणि रविदास जी का जयंती मनाया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भाजपा चकमेहसी मंडल के द्वारा सोरमार पंचायत के रतनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में संत शिरोमणि रविदास जी का जयंती मनाया गया।जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार और उपमुखिया नरेश राम में संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि भारतवर्ष ज्ञान और विज्ञान की धरती हैं, यहाँ सदियों से ऋषि मुनियों एवं संतों की परंपरा रही हैं और देश उनके ही तप, त्याग और तपस्या से चला है।संतों के इसी परंपरा को संत शिरोमणि रविदास जी ने आगे बढ़ाते हुए भगवान की भक्ति करते हुए समाज में समरसता और सामाजिकता के लिए काम किया।मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य पंकज ठाकुर,अंकित त्रिवेदी, महेश ठाकुर,शंकर कारजी, दिनेश राम, जलंधर राम,राम भरोस राम सहित दर्जनों महिलाओं ने संत शिरोमणि रविदास जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पांडे ने किया।

Related posts

16 सितंबर को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचेंगे विद्यापतिधाम, दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ETV News 24

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार

ETV News 24

आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 3 अगस्त को आशा व फैसिलिटेटरों का बिहार विधानसभा के समक्ष होगा महाजुटान व धरना

ETV News 24

Leave a Comment