ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

74वें गणतंत्र दिवस पर चकमेहसी थाना परिसर मैं थाना अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में 74वां गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। चकमेहसी थाना परिसर में आयोजित किया गया, जहां
परेड की सलामी ली। कोरोना महामारी के पिछले दो वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व झांकिया नही निकाली जा रही थी लेकिन कोरोना से उबरने के बाद इस बार विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। उसके अलावे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दरअसल गणतंत्र दिवस पर गुरूवार की सुबह 10:35 बजे थाना प्रभारी चंद्र किशोर टूडू ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। चकमेहसी थाना परिसर में पुलिस व बीएमपी के जवानों ने परेड कर सलामी दी। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने संचालित उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया। मौके पर एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह, एसआई दिव्य ज्योति एसआई अशोक कुमार, एसआई एमडी शाहनवाज आलम, एमडी अली एएसआई ,शिव कुमार पासवान एएसआई ,राजीव कुमार एएसआई एवं ग्रामीण व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Related posts

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कल्याणपुर फॉर्म में गन्ना फसल प्रबंधन में ड्रोन तकनीकी के उपयोग पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई

ETV News 24

छात्रा को नि:शुल्क शिक्षा के मुख्यमंत्री के घोषणा के बाबजूद नामांकन शुल्क लिए जाने के खिलाफ आइसा का धरना!

ETV News 24

सासाराम निजी नर्सिंग होम में लगी भीषण आग

ETV News 24

Leave a Comment