समस्तीपुर:बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर समस्तीपुर न्यायालय परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार पांडेय ने परिवाद मुकदमा दायर किया। वरीय अधिवक्ता रामकिशोर राय के नेतृत्व में यह मुकदमा दायर किया गया।
समस्तीपुर न्यायालय परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए विधानपरिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रन्थ पर विवादित बयान को भारतीय सनातनी बर्दाश्त नहीं कर सकते। रामचरितमानस भारत की आत्मा है। रामचरितमानस समस्त हिंदुओ का पथ प्रदर्शक है। इस प्रकार का बयानन देकर शिक्षा मंत्री अपने कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे है। आज महागठबंधन की सरकार हिन्दू बिरोधी काम कर रही है।