ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को जिले के भमरूपुर स्थित अपने निवास पर हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया

समस्तीपुर

प्रियांशु के साथ अनिल चौधरी की रिपोर्ट

समस्तीपुर:राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को जिले के भमरूपुर स्थित अपने निवास पर हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण से पूर्व दही चुरा के समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन भी कराया गया और उन्हें दान दक्षिणा देकर जन कल्याण का कार्य अनवरत करते रहने का आशीर्वाद लिया गया। बता दें कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी प्रत्येक वर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण करते हैं। इस बार भी उन्होंने लगुनिया सूर्यकंठ, रघुकंठ, बेझाडीह, कोरबद्धा, भमरूपुर एवं बेलारी आदि गांवों के हजारों गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस बाबत उन्होंने बताया कि अपनी मां के आशीर्वाद से वह करीब 15 वर्षों से अधिक समय से मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का वितरण करते आ रहे हैं।

Related posts

समस्तीपुर में एस.एम.आर.सी.के कालेज के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर नरेंद्र यादव के निधन

ETV News 24

इकॉम एक्सप्रेस 96 हजार रुपए की लूट

ETV News 24

दो महीने से बंद जलापूर्ति शुरू हो अन्यथा 10 नवंबर से आंदोलन- बंदना

ETV News 24

Leave a Comment