समस्तीपुर
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रही हैं जहां मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर शनिवार की अहले सुबह कड़ाके की ठंड में डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिसकर्मियों ने दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर थाना तक 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में 100 से अधिक विभिन्न थानों के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। सुबह दलसिंह सराय अनुमंडल कार्यालय से शुरू हुआ यह दौड़ विद्यापतिनगर थाना तक चला। इस दौड़ में लगातार डीएसपी दिनेश पांडेय के साथ पुलिसकर्मि दौड़ लगा रहे थे।
इस दौरान विद्यापतिनगर थाना के पास एक घंटे वॉर्मअप भी किया गया। 10 किलोमीटर की दूरी पुलिसकर्मि और डीएसपी द्वारा करीब 42 मिनट में पूरी की गई। बाद में डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि यह आयोजन आपसी सद्भाव के साथ ही पुलिसकर्मियों में नया जोश भरने के लिए किया गया था। श्री पांडये ने कहा कि लोगों को फिट रहने के लिए नियमित दौड़ लगानी चाहिए इससे जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है वही लोग स्वस्थ रहते हैं।
उन्होंने अभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोग को फिट रहने की बात कही।