ETV News 24
पटनाबिहार

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2023 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि नववर्ष 2023 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सदभाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।

मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आहवान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।

Related posts

डॉ रेड्डी फाउंडेशन के मित्रा कार्यक्रम अंतर्गत एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के तकनीकी सहयोग से अग्रणी किसानों के बीच खेतीबाड़ी कार्य किया जा रहा है

ETV News 24

प्रखंड क्षेत्र के चकपहार पंचायत में बाढ़ की आशंका को देखते हुए की जा रही है बाढ़ से बचाव की तैयारी

ETV News 24

विद्युत विभाग के मानव बलों को पर्व में भी मानदेय नहीं

ETV News 24

Leave a Comment