ETV News 24
बिहारशेखपुरा

कुमार सत्यजीत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को फूल मालाओं पहनाकर जोरदार स्वागत किया

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शेखपुरा पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया ।शेखपुरा- बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग के सुनीला देवी पेट्रोल पंप के समीप शेखपुरा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार सत्यजीत द्वारा बिहार कांग्रेस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों पुराने कांग्रेसी नेताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष का पुरजोर स्वागत किया। वही मीडिया द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी की क्या तैयारी है इस पर उन्होंने कहा कि अभी आगामी चुनाव में वक्त है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे वैसे विभिन्न पार्टियों के लोग मिल बैठकर सीट पर चर्चा करेंगे। जबकि बिहार में जहरीली शराब से मौत पर उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेश में भी शराबबंदी है वहां भी जहरीली शराब से लोगों की मौत होती है। वही बिहार सरकार इस मसले पर गंभीर है और शराबबंदी कानून को और कठोर किया जाएगा ताकि इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। ताकि आगे से किसी की जान नहीं जाए ।वही जहरीला शराब से मौत पर दुख व्यक्त किया है । वही कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा बांका से शुरू होगा और पूरे बिहार में 12 सौ किलोमीटर की यात्रा होगी ।वहीं उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। इस दौरान राहुल गांधी को बिहार आने का अनुरोध किए जाने की बात कही है। वही शेखपुरा से पटना लौटने के दौरान बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह बरबीघा पहुंचे जहां श्रीकृष्ण सिंह चौक पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।इस दौरान बरबीघा कांग्रेस के दिग्गज नेता त्रिशूलधारी सिंह,बरबीघा नगर परिषद के पूर्व सभापति रौशन कुमार, वर्तमान मुख्य पार्षद सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

Related posts

पत्नी आशा रानी के निधन पर पूर्व विधायक रामबालक सिंह फुटफुट कर रो पड़े

ETV News 24

पुलिस ने हथियार के साथ युवक को दबोचा मामला प्रकाश में

ETV News 24

हजपुरबा वार्ड सात में 15 दिनों से जले ट्रांसफार्मर की नहीं हुई मरम्मती

ETV News 24

Leave a Comment