ETV News 24
Other

गणतंत्र दिवस पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोगकर्ता पुरस्कार से छात्र होंगे सम्मानित

टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा एक अनूठी पहल की शुरुआत की गयी है जिसके अंतर्गत दो उत्कृष्ट पुस्तकालय उपयोगकर्ता का चयन अभिषेक (स्नातकोत्तर हिंदी ) तथा अक्षिका (विधि संकाय )के रूप में किया गया है| इन्हे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जायेगा | डॉ प्रमोद कुमार सिंह , पुस्तकालयाध्यक्ष ने चुने हुए छात्रों को बधाई दी और बताया की इस पुरस्कार का मुख्य उद्देस्य छात्रों को पुस्तकालय का प्रयोग और सुविधाओं का अत्यधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का है।
डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ पंकज माथुर ने बताया की पुरस्कार के लिए छात्रों का चयन विभिन्न आधार पर किया गया है जैसे की- नियमित पुस्तकालय आना, पुस्तकालय की सुविधाओं का प्रयोग करना, नियमित पुस्तकालय की संसाधनों का आदान-प्रदान करना इत्यादि। इन सभी मापदंडो पर अभिषेक और अक्षिका ने उच्चतम स्थान प्राप्त किया है।
अभिषेक ने इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसनता जाहिर की और प्रथम सत्र में प्रथम प्रयास में UGC – NET JRF की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का श्रेय पुस्तकालय की बेहतर सुविधाओं, संसाधनों के साथ पुस्तकालय कर्मियों के सहभागितापूर्ण व्यवहार और काम के प्रति अटूट निष्ठा को बताया | अक्षिका ने भी पुस्तकालय की सुविधाओं और संसाधनों की सराहना की है।

Related posts

शेखपुरा में बुधवार को ग्रिड में मेंटेनस को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

admin

जहाँ विज्ञान विफल वहीं बाबा-भागलपुर की भविष्यवाणी सफल

admin

फोन पर   कोरोना वायरस के खतरों के बारे में वार्तालाप ना करें: डॉ उदय कुमार सिन्हा

admin

Leave a Comment