ETV News 24
बिहारशेखपुरा

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर बिहार में भी तैयारी युद्ध स्तर

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर बिहार में भी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है ।वहीं तैयारी का जायजा लेकर जमुई जिला से लौट रहे बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास शेखपुरा पहुंचे। जहां शेखपुरा के सुनीला पेट्रोल पंप के पास बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास का पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार संजीत ने भव्य स्वागत किया। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।वही कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे कुमार सत्यजीत ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।वहीं मीडिया से बात करते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि वर्तमान में भारत गुलामी से कम नही है।पार्लियामेंट में कोई विरोध में बोल नही सकता है।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत आजादी को बचाने की बात कही,लोकतंत्र को बचाने की बात कही है।इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल कुमार,श्रवण सिंह,महफूज खान,मो0 आजम,मकेश्वर पासवान,नरेश महतो,पंकज सिंह,आनंदी यादव,ललन सिंह,लखन महतो सहित अन्य दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजुद रहे।

Related posts

अंग्रेजी शराब कांड के दो प्राथमिकी आरोपी को जेल

ETV News 24

मोहिउद्दीन नगर: आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के थाना चौक के निकट स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में 88वां त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

ETV News 24

भाजपा प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के जायजा लेने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को मुंगेर पहुंचे

ETV News 24

Leave a Comment