ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

अज्ञात बदमाशो ने सो रहे किसान को गोली मारकर किया हत्या

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा पंचायत के घरीह वार्ड संख्या 8 निवासी एक वृद्ध किसान को सुप्ता अवस्था में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने। मृतक की पहचान स्व0 सूर्य नारायण सिंह चौपाल के 70 वर्षीय पुत्र राज सिंहासन सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राज सिंहासन सिंह अपने दरवाजे पर सोए हुए थे कि रात्रि करीब 11 बजे पैदल ही दो अज्ञात बदमाश आया और वृद्ध को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर इस घटना को लेकर मृतक के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related posts

हसनपुर के पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों सरकारी मदद का दिलाया भरोसा

ETV News 24

गेंहू का डंठल जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं किसान

ETV News 24

पत्रकार को पितृ शोक , स्थानीय पत्रकारों में दौड़ी शोक की लहर

ETV News 24

Leave a Comment