ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

लोजपा के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन के तैयारी को ले  कार्यकर्ताओं कि बैठक

अकोढी़ गोला में 14 अक्तूबर को  सोनू सिंह का लोजपा में मिलन समारोह का होगा आयोजन

डेहरी ओन सोन रोहतास 

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के14 अक्तूबर को आगमन के लिए तैयारी कार्यक्रम को लेकर अकोढी़ गोला स्थित मां शिला वाटिका में   कार्यकर्ताओं कि बैठक जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।  जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों के लोगो को आगमन सुनिश्चित करना होगा। प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में इसके लिए प्रचार प्रसार कर लोगो जागरूक कर सभा स्थल को लोक जनशक्ति पार्टी  सभी  कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। विदित हो कि 14 अक्तूबर को स्थानीय प्रेमनगर खेल मैदान में अकोढी़ गोला पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह का लोजपा में मिलन समारोह का आयोजन में लोजपा (रा) के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन होना है। तैयारी कार्यक्रम की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बिरकेश्वर पासवान ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव रंजन पासवान, विजय पासवान, जगदीश पासवान,  दशरथ पासवान, विजय पासवान, जगनरातन साह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविशंकर सिंह, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह,  डेहरी प्रखंड अध्यक्ष ददन पासवान, नगर अध्यक्ष गोबिंद प्रसाद गुप्ता, रणविजय सिंह, सुदामा पासवान, उमाशंकर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान, हरेराम भोजपुरिया, राजाराम पासवान, राम बहादुर पासवान समेत कई प्रखंड अध्यक्ष, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

पत्रकार ओम प्रकाश पांडे के निधन पर शोक  पत्रकारों ने दिया श्रद्धांजलि

ETV News 24

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ संत महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ

ETV News 24

कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा राजकीय सड़क 50 के कृष्णा कंप्यूटर के आगे से एक वेलोरो की चोरी का मामला प्रकाश में आया है

ETV News 24

Leave a Comment