ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती किया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में गोराई घाट पर चकमेहसी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी होने के लिए गंगा आरती कर आशीर्वाद माँगा।मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने देश के नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है।आज विश्व के किसी भी देश में भारतीय को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान भी तिरंगा को देख कर ही दोनों देशों ने गोलीबारी रोक देते थे।यह प्रधानमंत्री जी के सफल अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का ही परिणाम है।कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष विनय ठाकुर ने किया।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, विजय पांडे, किशलय कुमार, मनीष शर्मा, उमाशंकर ठाकुर, ओमप्रकाश कुमार, अश्वनी ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, शिवचंद्र चौधरी, विनय कुमार, नीतीश कुमार, अंकित त्रिवेदी, राम सकल ठाकुर, उदय शर्मा ,बिट्टू प्रियदर्शी,दिनेश ठाकुर, रामचंद्र सिंह, राजन कुमार,चंदेस्वर महतो, लाल देव साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिला मौजूद थी।

Related posts

महादेवस्थान जटमलपुर में मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक

ETV News 24

मृतक के परिजनों से मिले आलोक मेहता, बोले- एसआईटी जांच हो

ETV News 24

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

ETV News 24

Leave a Comment