ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

वैज्ञानिक ने मत्स्य पालन की जानकारी मत्स्य पालकों को दी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के क्लोजर पंचायत स्थित फुलहटा गांव में एक दिवसीय मत्स्य पालन का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के मत्स्य वैज्ञानिक अभिलाषा विश्वास द्वारा केवीके के प्रभारी डॉ आर के तिवारी की उपस्थिति में सोमवार को दी गई। श्रीमती विश्वास ने उपस्थित 30 मत्स्य पालकों को बताया कि 1 एकड़ के तालाब में पानी का पी एच 7.5 होना अति आवश्यक है इसमें मछली का जीरा 2500 देना चाहिए , स्पॉन्स 6000 तक एक तालाब में देनी चाहिए, इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए वैज्ञानिकों ने और कई नवीनतम तकनीकी जानकारी दी। गांव के 10 एकड़ के तालाब में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रत्यक्षण कर बताया गया। प्रशिक्षण लेने वालों में विनय कुमार साहनी हरेंद्र साहनी रोहन साहनी बैजनाथ साहनी सुशील पासवान पंकज ठाकुर किशन सहनी सहित 30 प्रशिक्षणार्थियों ने कई प्रश्नोत्तर किए। सरकार द्वारा दी जाने वाली मत्स्य पालकों को सहायता अनुदान के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि मत्स्य पालकों को सरल तरीके से ऋण उपलब्ध के अलावा सरकार की अनुदान राशि स समय मिलनी चाहिए इसको लेकर बराबर कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। धन्यवाद ज्ञापन नागेंद्र ठाकुर ने किया।

Related posts

अपाचे बाइक से 9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

ETV News 24

विधायक ने की प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाध्यापको के साथ की बैठक

ETV News 24

चाट में पलटा ट्रक दो जख्मी

ETV News 24

Leave a Comment