प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर : जिले में आगामी 10 अक्तूबर एवं 20 अक्टूबर 2022 को नगर निगम का चुनाव दो चरणों में निश्चित है। इसी के मद्दे नजर पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि जिनके पास शस्त्र है वे दिनांक 22 सितम्बर से 26 सितम्बर 2022 तक अपने अपने लाईसेंसी शस्त्र एवं कारतूस का सत्यापन करा लें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इसी कड़ी में मथुरापुर ओपी में 22 से 26 सितम्बर तक शस्त्र का सत्यापन होना है। इसकी जानकारी मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर ने दी है। इसी तरह नगर थाना, मुफस्सिल थाना, वारिसनगर थाना, कल्याणपुर थाना, मुसरीघरारी थाना और सिंघिया थाना में शस्त्र का सत्यापन उक्त तिथि को होना तय है।