ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

नगर पालिका निर्वाचन 2022 सामान्य निर्वाचन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में नगर पालिका निर्वाचन 2022 सामान्य निर्वाचन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (शिकायत निवारण), उप विकास आयुक्त, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एवं सभी को कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

1. जिलाधिकारी द्वारा सभी कोषांगों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर पालिका निर्वाचन 2022 के संदर्भ में इस कार्यालय का ज्ञापांक 1114 दिनांक 26.08.2022 द्वारा कोषांग का गठन कर लिया गया है सभी वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी को कोषांगो से संबंधित पत्र प्राप्त करा दिया गया है।
सभी कोषांगो के वरीय/ नोडल पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में कार्य निर्वहन कर रहे हैं।

2. कार्मिक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कोषांग के अद्यतन स्थिति के बारे में पूछे जाने पर बतलाया गया कि चेक लिस्ट 1 सप्ताह में जारी किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी कर्मी का एक ही दिन में एक ही समय में दो ड्यूटी ना लग जाए इसका विशेष ध्यान रखेंगे।

कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यह इंश्योर करवाएंगे की ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों का प्रशिक्षण शत प्रतिशत पूर्ण किया गया है।

3. सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सामग्री हेतु टेंडर कर लेने का निर्देश दिया गया।

4. परिवहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी से अद्यतन स्थिति के बारे में पृच्छा किए जाने पर बतलाया गया कि गश्ती दल/जोनल/ सेक्टर पदाधिकारी की उपलब्धता के आधार पर वाहनों की संख्या तय कर ली जाएगी एवं कितने वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी इसकी सूची जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पिछले चुनाव के अनुसार अवशक्ता अनुसार वाहन का आकलन प्रतिवेदन तैयार करें।

5. ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोषांग सक्रिय है। विभिन्न स्तर पर कार्य कार्ययोजना अनुसार चालू है।

6. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण कार्य शुरू होने से पूर्व सभी तैयारी करना सुनिश्चित करें।

7. विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सी सी ए के लिए प्रतिवेदन/पत्र दें।

8. मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से संबंधित ससमय कार्योजना साझा करें।

9. हेल्पलाइन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन संबंधी सभी विषय वस्तुओं से लेटेस्ट अपडेट करके ही किसी भी कर्मी को इस कार्य हेतु बैठाना सुनिश्चित करेंगे।

10. बज्र गृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी को नक्शा तैयार कर सत्यापित कराने का निर्देश दिया गया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंडवार DSE की अद्यतन स्थिति/प्रखंडवार आधार सीडिंग की अद्यतन स्थिति/logical error की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

आठवें चरण का पंचायत चुनाव नामांकन सम्पन्न -129 मुखिया 88 सरपंच समेत 1501 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

ETV News 24

रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के बीमित कर्मचारियों को ईलाज और हितलाभ की सुविधा वंचित है

ETV News 24

बेखौफ शराब माफिया ने जीप में सवार छह पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रची

ETV News 24

Leave a Comment