प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
बताते चलें कि बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोपट्टी गांव में स्वर्ण व्यवसाई सह भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी। जहां बीजेपी के कई बड़े नेता भी घटना पर शोक व्यक्त कर पीड़ित परिजन से मिलने उनके घर पहुंचे थे वही आज मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार अपने दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस बीच उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच किया। इस मौके पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, खानपुर एसआई सनी कुमार मौसम। सहित दर्जनों पुलिस मौजूद रहे वही घटनास्थल पर बीजेपी कार्यकर्ता, निरंजन कुमार राय, 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, भूत पूर्व मुखिया राजगीर महतो, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक झा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।