प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा प्रदेश महासचिव डॉ0 दुर्गेश राय के आवास पर शोक संतप्त परिवार से मिले। उनके आवास पर उनकी सामाता पदमावती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उनके साथ जिला संगठन प्रभारी जागेश्वर राय, पूर्व लोकसभा प्रभारी रोबिन सिंह, जिला प्रधान महासचिव प्रो0 तकी अख्तर, पूर्व विधायक राजकुमार राय, मंजू देवी, प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, अनिल सिंह बाबा, विन्देश्वर राय, नीरज कुमार, प्रो0 ज्योति निर्मला, स्वीटी प्रिया, प्रकाश कुमार सिंह, अनंत कुशवाहा, अनस रिज़वान, बनारसी ठाकुर आदि उपस्थित थे।