ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के पिता महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ विक्रम अम्बालाल साराभाई के जयंती पर कोटि कोटि प्रणाम एवं नमन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

पवई : शिक्षक सतानंद पाठक ने डॉक्टर साराभाई जी की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
डॉ. साराभाई का जीवन विश्व भर के युवा-वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा का अनमोल स्रोत है।
८६ शोध पत्र लिखे और ४० संस्थान खोले जिसमें भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला,आईआईएम अहमदाबाद इत्यादि।

यदि भारत आज अंतरिक्ष-अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में अपना विशेष स्थान प्राप्त कर, अपने विभिन्न अंतरिक्ष-कार्यक्रमों के बल पर शिक्षा, सूचना एंव संचार के क्षेत्र में विशेष प्रगति एंव सुविधाएं हासिल कर रहा है, तो इन सब में सर्वाधिक योगदान महान वैज्ञानिक डॉ विक्रम साराभाई का कहा जा सकता है। मौसम पूर्वानुमान एंव उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में हमारे अंतरिक्ष उपग्रहों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है | डॉ साराभाई ने ही भारत में अंतरिक्ष-कार्यक्रमों की शुरुआत की थी, जिसके फलस्वरुप कई भारतीय उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े गए और सूचना एंव संचार के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व क्रांति का सूत्रपात हो सका।
डॉ. साराभाई का जन्म पश्चिमी भारत में गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में 1919 को हुआ था। साराभाई परिवार एक महत्त्वपूर्ण और संपन्न जैन व्यापारी परिवार था। उनके पिता अंबालाल साराभाई एक संपन्न उद्योगपति थे तथा गुजरात में कई मिलों के स्वामी थे। विक्रम साराभाई, अंबालाल और सरला देवी के आठ बच्चों में से एक थे। अपनी इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा पास करने के बाद साराभाई ने अहमदाबाद में गुजरात कॉलेज से मेट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद वे इंग्लैंड चले गए और ‘केम्ब्रिज विश्वविद्यालय’ के सेंट जॉन कॉलेज में भर्ती हुए। उन्होंने केम्ब्रिज से 1940 में प्राकृतिक विज्ञान में ट्राइपॉस हासिल किया। ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के बढ़ने के साथ साराभाई भारत लौट आये और बेंगलोर के ‘भारतीय विज्ञान संस्थान’ में भर्ती हुए तथा नोबेल पुरस्कार विजेता सी. वी. रामन के मार्गदर्शन में ब्रह्मांडीय किरणों में अनुसंधान शुरू किया। विश्वयुद्ध के बाद 1945 में वे केम्ब्रिज लौटे और 1947 में उन्हें उष्णकटिबंधीय अक्षांश में कॉस्मिक किरणों की खोज शीर्षक वाले अपने शोध पर पी.एच.डी की डिग्री से सम्मानित किया गया।
भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के जनक इस महान वैज्ञानिक की 30 दिसंबर, 1971 को मृत्यु हो गई,किन्तु उनके बताए रास्तों पर चलते हुए भारतीय वैज्ञानिक 1975 ई. में स्वदेश में निर्मित प्रथम उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ को अंतरिक्ष में भेजने में कामयाब रहे | अंतरिक्ष उपग्रहों के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीविजन प्रसारण द्वारा शिक्षा, कृषि एवं ग्रामीण विकास में मदद मिल रही है तथा मौसम पूर्वानुमान से देश के गरीब किसानों को लाभ हो रहा है | डॉ. साराभाई के व्यक्तित्व का सर्वाधिक उल्लेखनीय पहलू उनकी रुचि की सीमा और विस्तार तथा ऐसे तौर-तरीके थे, जिनके बल पर वे अपने विचारों को संस्थाओं में परिवर्तित करने में कामयाब हुए | उन्हें सृजनशील वैज्ञानिक के अतिरिक्त यदि सफल और दूरदर्शी उद्योगपति, उच्च कोटि का प्रवर्तक, महान संस्था निर्माता, शिक्षाविद, कला मर्मज्ञ, अग्रणी प्रबंध आचार्य जैसे विशेषणों से सुशोभित किया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | वे आज सशरीर हमारे बीच भले ही न हों, परंतु वस्त्र उद्योग, औषधि निर्माण, परमाणु ऊर्जा, भौतिक विज्ञान इत्यादि के क्षेत्र में उनके योगदान को भारत कभी नहीं भुला सकता।

Related posts

6 दिन से गायब लड़का का शव नहर के पास मिला, दो व्यक्ति गिरफ्तार

ETV News 24

लॉकडाउन से प्रभवित हुई ग्रामीण इलाके में जिंदगियां

ETV News 24

जाम से आम व खास परेशान किंतु अभी तक नहीं निकला इसका समाधान

ETV News 24

Leave a Comment