ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बिहार के समस्तीपुर में दुखद हादसा, तालाब में डूबने से महिला और 3 बच्चों की मौत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार सुबह तालाब में डूबने से एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। महिला अपने बच्चों के साथ शौच करने गई थी, तभी यह हादसा हुआ।
बिहार के समस्तीपुर में दुखद हादसा, तालाब में डूबने से महिला और 3 बच्चों की मौत
बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार सुबह दुखद हादसा हो गया। चकमेहसी थाना क्षेत्र में सोरमार पंचायत के श्रीनाथ पारन गांव में दक्षिण चौर स्थित तालाब में डूबने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी। सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई। तभी यह हादसा हुआ। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए।
मृतकों की पहचान चंपा देवी (30), आंचल कुमारी (12), गौतम कुमार (10) और काजल (8) के रूप में हुई है। चंपा देवी का ससुराल बेलसंडी गांव में था। बताया गया कि महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा।
उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली। एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए। जानकारी मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया।

Related posts

समस्तीपुर:-26-27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर ऐतिहासिक बनाएगी माले- सुरेन्द्र

ETV News 24

अनियंत्रित ऑटो ने पिता पुत्र को रौंदा पुत्र की मौत

ETV News 24

पूसा प्रखंड के वैनी बाजार स्थित खादी ग्रामोद्योग समिति के समीप दुकानदारों का बैठक रखा गया

ETV News 24

Leave a Comment