प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 राजखंड में कल रात्रि को सोने के दौरान घर का पंखा घुमाते समय करंट लगने से मो0
हबीब का 51 वर्षीय पुत्र मो0 सुलेमान की मृत्यु हो गई। मृतक पेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह एक मृदु भाषी और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। मिली जानकारी के अनुसार मो0 सुलेमान बीती रात कमरे में रखे हुए पंखे को घुमा रहा था। तभी करंट से उसके हाथ बुरी तरह झुलस गये और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गये। घरवालों ने आनन फानन में इलाज के लिए उसे एक निजी हॉस्पिटल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मो0 सुलेमान कि मौत होने पर स्थानीय मुखिया राजीव ठाकुर, पूर्व मुखिया विनोद राय, सरपंच ध्रुव कुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच अनिल सिंह, वार्ड सदस्य प्रमोद सिंह आदि ने मृतक के घर पहुंचकर घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा मृतक के परिजनो को ढांढस बढ़ाया।