ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

प्रखण्ड अध्यक्ष ज०द०यू० ने पंचायत प्रभारियों की सूची की जारी

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट

नोखा/रोहतास। नोखा प्रखण्ड ज०द०यू० के अध्यक्ष रुपेश कुमार चंद्रवंशी ने ज०द०यू०के पंचायत प्रभारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नोखा प्रखण्ड ज०द०यू० के पदाधिकारियों को पंचायत प्रभारी की जीम्मेवारी दी गई है। इससे पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे पहले सभी राजस्व गांव से दस दस सक्रिय कार्यकर्ता को चिन्हित किया गया है जिन्हें आने वाले समय में संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दिया जाएगा। प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर किया गया है। प्रखण्ड अध्यक्ष ने सूची जारी करते हुए बताया कि जीन लोगों को प्रभारी नियुक्त किया गया है उनमें बिकास कुमार चंद्रवंशी को सिसिरता, अब्दुल क्यूम अंसारी को सोतवा, शमशाद हुसैन को नोनसारी,अंतु राम को कुरी, बिस्वजीत गोस्वामी को दक्षिणी बराव, संतोष सिंह को चनकी, मुन्ना कुशवाहा को धर्मपुरा, मुनीराज सिंह को छतौना,प्रवेज आलम को हथीनी,अजय भट्ट को श्रीखिण्डा, नागेन्द्र चंद्रवंशी को कदवा, सुरेंद्र चौधरी को उतरी बराव,एवं आदित्य प्रताप सिंह को मौडिहा पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

मुंगेर (बिहार) : राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुमार द्वारा ललन कुमार यादव को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

ETV News 24

ठंड खोले पंचायतों में अलाव जलाए गए

ETV News 24

आपसी विवाद में युवक की मौत

ETV News 24

Leave a Comment