ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी

घर के पीछे से घुस कर लाखों रुपए के आभूषण का किया चोरी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की है!
शनिवार की देर रात चोरी की घटना को दिया गया अंजाम!
घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची सरायरंजन पुलिस!

सरायरजन। थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव से प्रोफेसर के घर ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व अन्य सामान की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गृह स्वामी की पहचान अख्तियारपुर पंचायत के उदयपुर गांव के वार्ड 10 निवासी डॉक्टर शंभू नाथ झा के रूप में की गई है। घटना के बाबत गृह स्वामी ने बताया कि पूरे परिवार के साथ समस्तीपुर में रहते हैं। वहीं रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे घर पहुंचे तो देखा कि घर के पीछे का ताला खुला हुआ है। साथ ही अंदर प्रवेश करने के बाद अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 25 से 30 भर सोने का आभूषण, 350 चांदी का सिक्का, फूल का बर्तन, कपड़ा एवं जमीन का कागज व नक्शा एवं अन्य उपस्कर सामान की चोरी हो चुकी थी। गृह स्वामी द्वारा चोरी किये गया सामानों का अनुमानित कीमत करीब 70 लाख बता रहे हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया गया। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं सरायरंजन पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गृह स्वामी डॉक्टर शंभू नाथ झा ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Related posts

आरक्षण को  समाप्ति के लिए  देश में निजी करण को बढ़ावा दिया जा रहा है: मो फिरोज हुसैन 

ETV News 24

छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद

ETV News 24

समस्तीपुर:मोगलानी चक ग्राम वासियों ने निर्णय लिया है कि उच्च विद्यालय नहीं तो वोट नहीं

ETV News 24

Leave a Comment