ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय में चला हस्ताक्षर अभियान

सरकार शिक्षा की अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती–आइसा

*31 मई को दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित है छात्र संसद*

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा द्वारा आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पूसा उमा पांडेय कॉलेज और निजी शिक्षण संस्थान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से अभियान के समर्थन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किया साथ ही जागरूकता पैदा किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार छात्रसंघ महाविद्यालय प्रतिनिधि पंकज कुमार व छात्र नेता मोo एजाज कर रहे थे।
आइसा इस अभियान से पूसा सहित राज्य के छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दूरगामी प्रभाव के बारे में सचेत करते हुए सबके लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को बुलंद कर रहा है।
साथ ही पूसा प्रखंड के उमा पांडेय कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रह्मदेव राय शर्मा महिला कॉलेज, गर्ल्स हाई स्कूल, प्रखंड परिसर, स्वास्थ्य परिसर, मालीनगर हाई स्कूल एवं विभिन्न निजी शिक्षण संस्थान पर आइसा प्रचार-प्रसार कर पोस्टर लगाया गया।
इस मौके पर आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा की इस शिक्षा नीति का असल मकसद सरकार शिक्षा की अपनी जिम्मेदारी से भागना चाह रही है। शिक्षा में सरकारी बजट को खत्म कर लोन आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना, कम संख्या वाले कॉलेजों को बंद करने का प्रस्ताव लाकर गरीब व साधन विहीन छात्रों को शिक्षा से बाहर करने की साजिश है।
आज के कार्यक्रम में उमा पांडेय कॉलेज के निशा भारती, मोहम्मद एजाज, राहुल कुमार, शांतनु कुमार,कमल कुमार, सरोज कुमार, शिव कुमार, कुंदन कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य छात्र शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी का आदेश भी रद्दी की टोकरी में- सुरेन्द्र

ETV News 24

शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन- एक अरब आठ करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार

ETV News 24

थानाध्यक्ष से जान माल की सुरक्षा की गुहार

ETV News 24

Leave a Comment