ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

आकाशीय बिजली कि आवाज से हुआ हार्ट फेल*अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे चहेते लोग

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष व वार्ड छह के पंच एवं थानेस्वारी दुर्गा मंदिर खानपुर के सक्रिय कार्यकर्ता रहे गया महतो जिनकी गुरुवार कि संध्या तेज आंधी पानी के समय गिरने वाली आकाशीय बिजली के तेज प्रवाह को वे सहन नहीं कर पाये और एकाएक हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।उधर घटना कि सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों का लगातार उनके घर पर आना जाना लगा रहा। शुक्रवार को भी सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उधर घटना कि सूचना मिलते ही बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का पुत्र व खानपुर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, पुर्व प्रमुख अर्चना कुमारी, खानपुर उतरी के मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा, दक्षिणी के पूर्व मुखिया शिव नारायण राय,सरपंच चन्द्र शेखर सिंह, जदयू नेता बालेश्वर राय, संजय मिश्र, राजेंद्र महतो, सूरज कुमार, राजगीर राम, अशोक कुमार महतो सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर जदयू पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने कहा कि जब मैं छोटा था तब से ही वे हमारे पिता महेश्वर हजारी के सानिध्य में जदयू सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे वे खानपुर उतरी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष व वार्ड छह के पंच के पद पर भी कार्यरत थे जिनकी आकाशीय बिजली के कारण हार्ट अटैक से गुरुवार की संध्या के करीब पांच बजे मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मैं इसको लेकर जिलाधिकारी से बात कर आपदा के समय में मिलने वाला अनुदान राशि जल्द हीं उनके परिजनों को दिलवाने का कार्य करूंगा। वहीं मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज हम सबो ने एक क्रमठ, सक्रिय एवं ईमानदार कार्यकर्ता को खो दिया है जिनकी अनुपस्थिति सदा समाज को खलती रहेगी। वहीं उपस्थित सरपंच चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि हमारे पंचायत कचहरी के अनुभवी एवं न्याय प्रिय पंच हमारे बीच नहीं रहे। जिससे हम लोग काफी आहत है। उन्होंने कहा कि सरकार के तरफ से जो भी आपदा में मिलने वाला अनुदान होगा उसे पूरे सिद्दत के साथ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला पार्षद, स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, अरविंद कुमार,रमन ठाकुर, तरुण पाठक, मिथिलेश पाठक, लक्ष्मण महतो, खानपुर थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती, डॉक्टर लालबाबू, सत्यनारायण सहनी, राम शंकर राय ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है एवं उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।

Related posts

प्लान इंडिया द्वारा मीडिया के साथ एक बर्केर शॉप का आयोजन किया गया

ETV News 24

समस्तीपुर:-महापर्व छठ के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी:Dm (शशांक)

ETV News 24

दो माह से गरीबों को नहीं मिला राशन

ETV News 24

Leave a Comment