ETV News 24
खगड़ियाबिहार

स्मृति शेष संजय सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि शोक संकल्प सभा का किया गया आयोजन

लाभगांव खगड़िया

संजय सिंह के निधन से सामाजिक आंदोलन को पहुंचा गहरा आघात –

समाजसेवियों ने फांसीवाद के खिलाफ मानवाधिकार हेतु आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प

मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष स्मृति से संजय सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि शोक संकल्प सभा का आयोजन लाभ गांव में किया गया जिसकी अध्यक्षता मृत्युंजय सिंह ने किया तथा मंच संचालन मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के महासचिव सह भाजपा वाले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में स्मृति शेष संजय सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए संजय सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चंद रहेगा संजय सिंह तेरा नाम रहेगा, नारों को बुलंद किया गया।
श्रद्धांजलि शोक सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्मृति शेष संजय सिंह के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा की इनके निधन से सामाजिक आंदोलन पर गहरा आघात पहुंचा है जन सरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष हेतु इनकी कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। समाजिक गतिविधि में अपूरणीय क्षति हुई है।
समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से सामाजिक सुरक्षा के तहत पांच लाख रुपए मुआवजा आश्रितों को जल्द भुगतान करने की मांग किया।
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा के जिला मंत्री प्रभाकर सिंह ट्रेड एटक के नेता रमेश चंद्र चौधरी, अधिवक्ता सह किसान नेता डॉक्टर कमल किशोर यादव, माले लिबरेशन के सुभाष सिंह, युवा शक्ति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र त्यागी, इंडिया के प्रदेश नेता विजय कुमार सिंह, शिक्षक नेता मनीष कुमार, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा, समाजसेवी वर्षा रानी, इशरत खातून, मोनी कुमारी, रंजय सिंह, बबलू सिंह, अमित कुमार रोशन कुमार राजद नेता संजय यादव, एनसीपी के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार, रविंदर जी, सरपंच रुदल पासवान, सुधीर सिंह विजय सिंह रितुल सिंह दिलीप ठाकुर अमरिंदर सिंह गणेश झा मुकेश सिंह शंभू सिंह भोला सिंह जवाहर सिंह अशोक यादव उमेश यादव परमानंद सिंह अनिल सिंह राज किशोर सिंह आदि ने स्मृति शेष संजय सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर इनके अधूरे सपनों को सरकार करने हेतु आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

Related posts

जदयू ने चलाया राशि संग्रह अभियान

ETV News 24

समस्तीपुर मंडल के रामभद्रपुर स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी में उपद्रवी तत्वों ने जमकर पथराव किया

ETV News 24

विकास की योजनाओं का जायजा अंचलाधिकारी ने गोराई पंचायत में लिया

ETV News 24

Leave a Comment