ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

धान खरीद में मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा ने फूंका बीसीओ का पुतला

*किसानों ने 28 क्विंटल धान बेचा तो ऑनलाइन में 24 क्विंटल धान अंकित, 4 क्विंटल धान का कर लिया गया घोटाला*

धान खरीद में बीसीओ की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जानघाट के निकट पूसा के बीसीओ का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बीसीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर सभा भी हुई। सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड सचिव रविन्द्र सिंह ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि धान खरीद में पूसा के बीसीओ की मनमानी चरम पर है। किसानों ने 28 क्विंटल धान बेचा है तो ऑनलाइन में 24 क्विंटल धान अंकित कर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। पेमेंट भी 24 क्विंटल धान का ही किया गया। 4 क्विंटल धान का घोटाला कर लिया जाता है। ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं। किसानों को धान खरीदने के बाद उन्हें रसीद तक नहीं दिया जाता। धान खरीद में धांधली भी खूब हुई है। बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से धान की खरीददारी की गई है। पूसा के बीसीओ की मनमानी पर रोक नहीं लगाया तो किसान महासभा के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर माले नेता सुरेश कुमार, पप्पू सिंह समेत राजीव रत्न कुमार, संतोष कुमार सिंह, विवेक कुमार, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, मोहन कुमार, राजदेव राय, लखन सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

शहर के एक बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या,खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

ETV News 24

कैमूर जिले में तालाब में डूबने से 05 बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

ETV News 24

सैदपुर पंचायत के वार्ड 3 में आग लगने से एक घर जलकर राख

ETV News 24

Leave a Comment