ETV News 24
खगड़ियाबिहार

आशा कार्यकर्ता को एंड्राइड मोबाइल वितरण करने पर सरकार को दिया बधाई साधुवाद

खगड़िया बिहार

आंदोलन की हुई जीत, आशा कार्यकर्ता को सरकारी सेवक जल्द घोषित किया जाय – किरण देव यादव

आशा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने आशा कार्यकर्ता को रेफरल हॉस्पिटल मे एंड्र्वाइड मोबाइल वितरण करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जिलाधिकारी को साधुवाद दिया है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ विगत 16 वर्षों से विभिन्न मुद्दों को लेकर आशा कार्यकर्ता को सुविधा दिलाने के सवाल को लेकर आंदोलन करते रहा है। आशा कार्यकर्ता के आंदोलन का जीत हुई है। मोबाइल वितरण करने पर आशाकर्ता में हर्ष व्याप्त है।
श्री यादव ने बिहार सरकार से आशा कार्यकर्ता को स्थायीकरण करने, वेतनमान देने, कोरोना काल के अवधि का लंबित मानदेय राशि भुगतान करने तथा सभी आशा कार्यकर्ता को सभी प्रखंडों में मोबाइल जल्द वितरण करने की मांग किया।

Related posts

चोरी की घटना मे SIT टीम ने 06 छः व्यक्ति को मोबाईल एवं नगद रूपये के साथ किया गिरफ्तार

ETV News 24

खेल मैदान को खेत में तब्दील देख खिलाड़ियों में आक्रोश

ETV News 24

आईशोलेशसन सेंटर पर प्रवासियों की देख रेख में डटे कर्मचारी

ETV News 24

Leave a Comment