खगड़िया
दोषी को गिरफ्तारी करने की किया मांग
सप्तक्रांति ट्रेन में 21 वर्षीय एक लड़की के साथ पैंट्री कार में ले जाकर बलात्कार करने तथा मधुबनी में छह अपराधियों द्वारा एक लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के खिलाफ रेलवे प्लेटफार्म पर अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के बैनर तले संकेतात्मक विरोध व्यक्त किया गया तथा दोषी को जल्द गिरफ्तार करने एवं महिलाओं की सुरक्षा करने व सम्मान देने की मांग सरकार से किया।
रचनात्मक समाज के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ देश की बेटी आज असुरक्षित है । उनके सम्मान पर ठेस पहुंचाई जा रही है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आज राम रहीम जैसे बलात्कार के दोषी को पैरोल पर छोड़ दी जाती है।
विरोध प्रदर्शन में वर्षा रानी राजो देवी चंपा राय रुक्मिणी शाह अनु देवी लालू देवी रंजू कुमारी मोनी कुमारी रिंकी देवी शांति देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण धरातल पर लागू करने की मांग किया।