ETV News 24
खगड़ियाबिहार

अखिल भारतीय रचनात्मक समाज का कुर्सेला कटिहार में आयोजित राज्य सम्मेलन में किरण देव यादव चुने गए प्रदेश अध्यक्ष ‌‌

खगड़िया

अखिल भारतीय रचनात्मक समाज का 11 12 फरवरी को कुर्सेला कटिहार में आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव के प्रस्ताव पर बिहार में सक्रिय समाजसेवी किरण देव यादव को उपस्थित सैकड़ों प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
सम्मेलन का पर्यवेक्षक हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर सन्याल एवं प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार ने नव चयनित किरण देव यादव से राष्ट्रबापू गांधीजी के विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताये।
जयप्रकाश मंडल आशुतोष कुमार श्याम बाबू राजेंद्र सिंह, वर्षा रानी राजो देवी चंपा राय रुकमिनी साहा इशरत खातून सीमा देवी लालो देवी अनु देवी भूपेंद्र यादव डॉ ललन सिंह मुकेश पराया आदि ने बधाई दिया।
वही सम्मेलन में नव चयनित प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव को समाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने पर गांधी टोपी, चादर अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि रचनात्मक समाज संगठन का संस्थापक अध्यक्ष स्मृति शेष निर्मला देशपांडे के बताए रास्ते पर चलाने तथा उनके अधूरे सपनों को साकार करने का चुनौतीपूर्ण कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। तथा संगठन को बेहतर धार धार बनाने, सामाजिक बुराई कुरीतियों को समूल समाप्त करने, समाज में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने , सत्य अहिंसा करुणा सेवा शांति बनाए रखने एवं एक बने नेक बनने तथा रचनात्मक कार्य के तहत स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प दोहराया। वही जिले के बरसा रानी राजो देवी चंपा राय रुक्मिणी साहा इशरत खातून सीमा देवी अनु देवी लालू देवी सहित पूरे बिहार के 55 प्रतिनिधियों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए अंग वस्त्र चादर से सम्मानित किया गया।

Related posts

देव में नहीं लगेगा कार्तिक छठ मेला , पातालगंगा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का एसडीओ ने दिया निर्देश

ETV News 24

हैंडपंप का हैंडल तोड़कर ले भागे चोर

ETV News 24

कल्याणपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक

ETV News 24

Leave a Comment