ETV News 24
खगड़ियाबिहार

गांधी जी सच्चे अर्थों में राष्ट्रपिता थे, आज इनके “करो और मरो” नारों को बुलंद करने की जरूरत – किरण देव यादव

खगड़िया

गांधीजी सत्य अहिंसा के पुजारी थे – मधुबाला

गांधी जी के त्याग बलिदान संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता – गुड्डू ठाकुर

महिला विकास सेवा संस्थान एवं देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में संपर्क कार्यालय के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी जी अमर रहे नारों के बीच इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक मधुबाला ने किया।
श्रद्धांजलि सभा का सफल मंच संचालन अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को आजपा के जिलाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर रामजी ठाकुर चमरू सिंह मनोज राम , राकंपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह शहीदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के संजोजक का आनंद राज, मुखिया अशोक पासवान, असंगठित मजदूर नेता सुनील कुमार, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर मंडल, प्रगतिशील लेखक उपेंद्र कुमार, राकेश पासवान शास्त्री, ममता देवी, नेशनल इंटर स्कूल के प्राचार्य रेखा राय, वरिष्ठ पत्रकार अरुण वर्मा आदि ने गांधी जी के सत्य अहिंसा परम धर्म, बुरा मत सुनो देखो बोलो, नमक का आंदोलन, नील आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह, आदि त्याग बलिदान संघर्ष के बारे में तथा इनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Related posts

जबरन किसानों के जमीन पर नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन महाधरना लगातार 14वें दिन

ETV News 24

बिरसिंहपुर टारी गाछी में गोली मारकर 15 वर्षीय किशोर की हत्या, गांव में पुलिस कर रही कैंपिंग परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल शब पोस्टमार्टम में

ETV News 24

बिक्रमगंज में मत्स्य पालन को ले 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ETV News 24

Leave a Comment