ETV News 24
खगड़ियाबिहार

जननायक कर्पूरी ठाकुर का 98 वीं जयंती धूमधाम से मना

खगड़िया

जेएनकेटी स्टेडियम में आदम कद प्रतिमा लगाने एवं भारत रत्न से सम्मानित करने का उठी मांग

कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक, गरीबों का मसीहा एवं समाजवादी चिंतक व आंदोलन के पुरोधा थे – किरण देव यादव

कर्पूरी ठाकुर के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से आज के समाजवादी नेता को सीख लेने की जरूरत – गौतम गुप्ता

कर्पूरी ठाकुर ने आम लोगों के बुनियादी सवाल शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं आरक्षण पर दिया बल – राकेश

कर्पूरी ठाकुर शोषित पीड़ित वंचितों के आवाज़ थे – अमरीश यादव

कर्पूरी ठाकुर सादगी पूर्ण जीवन एवं उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे – अरुण वर्मा

देश बचाओ अभियान के बैनर तले जननायक कर्पूरी ठाकुर का 98 वीं जयंती भारत प्रेस के परिसर में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर याद किया गया तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे , शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, समाजवाद जिंदाबाद, पूंजीवाद मुर्दाबाद, के नारों को बुलंद किया गया।
जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजवादी नेता गौतम गुप्ता ने किया।
वहीं सफल मंच संचालन एवं विषय प्रदेश देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने किया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से जेएनकेटी स्टेडियम परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर का आदम कद प्रतिमा लगाने एवं भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग सरकार एवं प्रशासन से किया।
समाजवाद के पक्षधर किरण देव यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक एवं समाजवादी चिंतक थे। तथा समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे।
दलित युवा संग्राम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांत पर आरक्षण देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ रोजगार आरक्षण के सवाल पर महत्वपूर्ण कार्य किए।
स्वराज अभियान के अमरीश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर प्रखर समाजवादी चिंतक एवं गरीबों का मसीहा थे।
बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद के अध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रगतिशील लेखक संघ के उपेंद्र कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषित पीड़ित वंचितो के आवाज थे। कर्पूरी ठाकुर सादगी जीवन जीकर सरजमीन से शिखर तक पहुंचे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुरेश मेहता, फरकिया मिशन के विद्यानंद कुमार, शहीदे आजम भगत सिंह साहब नौजवान सभा के आनंद राज, सुरेश नायक, सूरज कुमार सहित दर्जनों किसान मजदूर ने भाग लिया।
अध्यक्षीय संबोधन में गौतम गुप्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से आज के नेताओं को सीख लेने की जरूरत है।

Related posts

बाढ़ सहायता राशि अवैध वसूली करने वालों पर कारबाई को लेकर अंचलाधिकारी को दिया आवेदन

ETV News 24

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान समस्तीपुर जिला कार्यसमिति का बैठक सातनपुर में आयोजित किया गया

ETV News 24

पेड लगाये विश्व वायु स्वच्छ बनाए -सुनील कुमार

ETV News 24

Leave a Comment