ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

महिलाओं पर बढ़ते जुल्म के खिलाफ तेज होगा महिला आंदोलन- शशि यादव

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*ऐपवा जिला कमिटी की बैठक में लिए गये आंदोलनात्मक निर्णय*
महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद राज्य सचिव शशि यादव के पर्यवेक्षण, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह की अध्यक्षता एवं जिला सचिव प्रमिला राय के संचालन में शनिवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में ऐपवा जिला कमिटी की विस्तारित बैठक में कई आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।
इसके तहत आशाबहु, रसोईया, आंगनबाड़ी, सेविका- सहायिका, ममता आदि को संगठित करने, पंचायत स्तरीय बैठक एवं सदस्यता अभियान चलाने, महिलाओं पर जुल्म के खिलाफ आंदोलन तेज करने समेत कई अन्य आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।
का० शशि यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख के रास्ते चलकर बच्चियों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति की शिकार बड़े पैमाने पर महिलाएं हो रही हैं। उन पर तरह- तरह से हमले किये जा रहे हैं. हमें आगे आकर मंदिर- मस्जिद की राजनीति के खिलाफ शिक्षा- रोजगार- चिकित्सा- विकास की लड़ाई तेज करना होगा. उन्होंने किसान आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि इस जीत से प्रेरणा लेकर बड़ी भागीदारी वाला जन आंदोलन खड़ा करना होगा।
चिंता देवी, लक्ष्मी देवी, सोनिया देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, बालो देवी, जिप सदस्य रिंकी कुमारी, मुखिया फिरोजा बेगम, सरपंच शिव कुमारी देवी, नूतन कुमारी, मनीषा कुमारी, भूल्ली देवी, रंजू कुमारी ने बैठक में उपस्थित होकर अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

Related posts

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत दलसिंहसराय एवं ताजपुर अस्पताल कल्याणपुर अस्पताल पूसा अस्पताल एवं समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंड अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का 18 वे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

ETV News 24

अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

ETV News 24

रोहतास में सिविल सर्जन ने कोविड-19 का टीका लगवा कर बढ़ाया उत्साह 9 केंद्रों पर 455 को लगाया गया टीका

ETV News 24

Leave a Comment