ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

करहल थाना पुलिस का गुडवर्क /साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

जिलआ मैनपुरी यूपी
रिपोर्टर रामकिशोर वर्मा

जनपद मैनपुरी की करहल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करहल थाना पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया के खाते से धोखाधड़ी कर 52 हजार रुपये की शॉपिंग करने वाले दो शातिर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से खरीददारी किये गए दो मोबाइल फोन और एक नोकिया डिवाइस भी पुलिस ने बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के ग्राम निटावली निवासी श्याम सुंदर ने थाना करहल पुलिस को शिकायती पत्र देते बताया कि उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 52 हजार रुपए का फ्रॉड हुआ है। जिसकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और साइबर सेल पुलिस की सहायता से थाना करहल पुलिस ने दो सगे भाई गौरव कुमार कश्यप पुत्र मुन्नालाल एवं सत्येंद्र कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी निटावली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर से पेटीएम खाता बनाकर फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। आरोपी द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग कर मोबाइल भी अपने घर पर मंगवाए गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से चार्जर सहित दो मोबाइल, एक नोकिया डिवाइस और दो बैग भी पुलिस ने बरामद किए हैं। दोनों भाई जालसाजी कर ऑनलाइन ठगई करने का काम करते थे। थाना करहल पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिखा पढ़ी कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

Related posts

जन सेबा मे समर्पित दिखे करहल नगर पंचायत चैयरमैन संजीब यादव / सैकडो जीबन रक्षक स्टीम मशीन निशुल्क की बितरित

ETV News 24

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

admin

हिन्दू युवा वाहिनी जनपद इकाई द्वारा आज अपने पूर्व जिला प्रभारी स्व० अजय – अज्जू हिंदुस्तानी जी के लिए शोक सभा आयोजित कर अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि दी

ETV News 24

Leave a Comment