प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिले ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत के फत्तेपुर में प्रभात मंडल के आवासीय प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वं कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद राम तीरथ चौधरी ने स्वं कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।श्री चौधरी ने उन्हें धर्मनिष्ठ राजनीतिक चरित्र बताया। उन्होंने श्री सिंह को राष्ट्रवादी,प्रखर स्पष्टवादी एवं दृढ़ निश्चयी नेता बताते हुए समरसता के प्रतीक बताया। समारोह को जिला भाजपा नेता व प्रवक्ता अनीश राज,प्रभात मंडल, संतोष कुमार मंडल, आदि ने संबोधित किया तथा पुष्पांजलि अर्पित किया। समारोह की शुरुआत भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद राम तीरथ चौधरी एवं अनीश राज दीप प्रज्जवलित कर किया।सभा की समापन शौरभ कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।