प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सैदपुर में (हत्था) अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पति की गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुखिया पति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के मुखिया अनीता देवी के पति अशोक दास को अज्ञात अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी क्षेत्र के सखौरा चिमनी के समीप घटना को अंजाम दिया एवं मौके से अपराधी चलते बने। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 : 30 बजे की है। परिजनों का कहना है कि मुखिया पति अशोक दास अपने साथियों के साथ चिमनी पर एक कमरे में ताश खेल रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मुखिया को जख्मी कर दिया।