सासाराम/रोहतास
भीम आर्मी रोहतास का एकदिवसीय जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आनंद की अध्यक्षता एंव मंच संचालन जिला प्रभारी अमित पासवान के द्वारा सम्पन्न हुआ । बैठक में मुख्य रूप से आगामी 14 अप्रैल को होने वाले बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की जयंती समारोह सासाराम मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में शिवशंकर कुशवाहा , भीम आर्मी प्रदेश सचिव जीशान खान ,महासचिव गुड्डू कुमार ,अनुसूचित जाति जनजाति रोहतास सचिव दिलीप कुमार ,प्रमोद कुमार ,रबिन्द्र भारत्ती ,गोल्डन पासवान ,छात्र प्रधान ज्योति जी ,चन्देश भारत्ती ,युवराज रविदासिया ,कवी सर ,कासीनाथ, अमीरुल हसन,रोहित कुमार ,विशाल कुशवाहा ,सरगम आनंद ,मिथुन कुमार के अलावे सैकड़ो लोग मौजूद थे ।