ETV News 24
बिहारसुपौल

महिला हीं बनी दूसरे महिला का दुश्मन,रुपए की लालच में करवाया दुष्कर्म

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार

मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र की है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया की मेरे हीं गाँव की रहनेवाली महिला ने चंद रुपयों के लिए मेरे परिवार के दो महिलाओं को धान रोपने के बहाने ले जाकर कुछ अज्ञात लोगों के हवाले कर दिया।
जिसमें एक महिला शादी शुदा थी तो दूसरी निवालिक थी।
जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों महिला को ऑटोरिक्शा में बैठाकर सुपौल रेलवे स्टेशन के बगल स्थित होटल में ले गया।
वहीं होटल के अलग अलग कमरे में ले जाकर बारी बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया।
बाद अज्ञात लोगों ने दोनों महिलाओं को ऑटोरिक्शा से लाकर गाँव में सड़क किनारे छोड़ फरार हो गया।
दोनों पीड़ित महिला ने घर आकर अपने परिवार वालों को आप बीती बताई।
पीड़ित के परिवार वालों को घटना की जानकारी मिलने पर पिपरा थाना पहुंचकर आवेदन देकर बीती घटना के बारे बताकर न्याय की गुहार लगाई।
वहीं पिपरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलते हीं आरोपी को धरपकड़ करने में जुट गई।
वहीं छापेमारी के दौरान पता चला की गाँव की रहनेवाली आरोपी महिला घर छोड़ फरार हो गई।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
वहीं पुलिस पदाधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काट रही है।
अब देखना लाजमी होगा की पीड़िता को कबतक न्याय मिल पाती है।
या फिर आरोपी ऐसे हीं घटना को अंजाम देते रहेंगे।

Related posts

आज से आंदोलन करेंगे जिले के सभी कार्यपालक सहायक

ETV News 24

10 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने का आसार,जोर सोर से पंडाल निर्माण का कार्य शुरू,संरक्षक सह अध्यक्ष गौरी शंकर मिश्र ने दी जानकारी

ETV News 24

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा ऑब्जर्वर ने लिया जायजा

ETV News 24

Leave a Comment