ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

बच्चों के विवाद में हुई मारपीट

करगहर

नीमडीहरा गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दोनों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती किया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि नीमडीहरा के निवासी महेंद्र बैठा और राजेंद्र पासवान के बच्चों के बीच मारपीट हुई थी। इसे लेकर दोनों परिवारों के सयाने लोग भी भिड़ गए। पुरूष लाठियां भांज रहे थे, तो महिलाएं छत से ईंटें बरसा रही थीं। इस घटना में एक पक्ष की कलावती देवी, तरेगना कुंअर, चंद्रमा बैठा, महेंद्र बैठा और राहुल बैठा तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र पासवान, पप्पू पासवान व आदित्य पासवान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने दी

Related posts

कोरोना वायरस में सस्ते मास्क का वितरण कर मुखिया जी लूट रहे वाहवाही

ETV News 24

सामाजिक सरोकार को आत्मसात करें तो होगा उत्थान—- महापौर

ETV News 24

भारत गैस भेण्डर से पिस्तौल के बल पर लुटे 44,000/- रू0 एवं मोबाईल लूटने वाला दूसरी घटना से पूर्व सामान के साथ 3 गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment