ETV News 24
बिहारभोजपुर

सामाजिक सरोकार को आत्मसात करें तो होगा उत्थान—- महापौर

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर भोजपुरी के शेक्सपीयर के नाम से चर्चित रहे दिवंगत लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती पर शहर में जगह-जगह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह स्थानीय पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर एकता मंच पर उत्सव के रूप में मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर महापौर रुबी तिवारी और उप महापौर पुष्पा सिंह कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों ने प्रख्यात मृदंगवादक बाबू ललन जी और विश्व विख्यात शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महापौर ने स्व. ठाकुर को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि अगर आज समाज तड़क-भड़क से हटकर सामाजिक सरोकार को आत्मसात करे, तो समाज का उत्थान अधिक होगा। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में उनकी विरासत से सीख लेनी चाहिए। उप महापौर ने कहा कि भिखारी ठाकुर एकता मंच की तरह यदि समाज द्वारा सामाजिक सरोकार बनाया जाता है तो भोजपुरिया समाज समृद्ध होगा और भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल होने के लिए जारी संघर्ष अधिक मजबूत होगा। समारोह में इस बार का भिखारी ठाकुर सम्मान बोकारो के नाट्यकर्मी सह साहित्यकार श्याम कुंवर भारती, मृदंगवादक बाबू ललन स्मृति सम्मान तबलावादक चंदन ठाकुर एवं कत्थक नृत्यांगना श्रृष्टि प्रिया, उर्मिला कौल स्मृति सम्मान हरिद्वार की साहित्यकार मेनका त्रिपाठी, कथाकार मधुकर सिंह स्मृति सम्मान आरा के वयोवृद्ध साहित्यकार रामायण सिंह, रंगकर्मी रामकुमार सिंह स्मृति सम्मान आरा के वरीय रंगकर्मी संजय सिंह, समकालीन तापमान पत्रकारिता सम्मान पत्रकार सुशील सिंह, समाजसेवी शारदा प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान बंगवा अगिआंव के गोंड नृत्य के निदेशक हजारी राम और कवि अजब दयाल सिंह स्मृति सम्मान व्यास कमलेश पासवान को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी व कत्थक नृत्यांगना खुश्बू स्पृहा और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने किया। अन्य शामिल लोगों में मनोज श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र नारायण सिंह, अमरेश सिंह, मो. एजाज एवं यू.के.सुमन आदि थे। वहीें स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में भोजपुरी के गायकों और गीतकारों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. ठाकुर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि पद से पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. ठाकुर सदी के महान नायकों में से एक हैं। जिन्होंने समाज में व्याप्त बुराईयों और कुप्रथा पर गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से सीधा प्रहार किया। स्वागतभाषण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमरंजन चर्तुवेदी ने कहा कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार कर व्यापक बदलाव का माध्यम बनें। पार्टी जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने कहा कि भाजपा कला और संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष बिनय बेलाउर के नेतृत्व में भोजपुरी के गायकों जियालाल ठाकुर, नागेन्द्र पाण्डेय, देव कुमार सिंह, भरत सिंह भारती, सरोज सिंह यादव, डॉ. बबन चौधरी और कुमार अजय सिंह को भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कलाकारों को स्व. ठाकुर का चित्र अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन मुकेश राय और धन्यवाद ज्ञापन मनीष सम्राट ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता शामिल थे। इसी तरह राष्ट्रीय नाई महासभा, महापद्दमनंद वंशीय जागरुकता समिति व श्री मधुवन दास जी महाराज शैक्षणिक एवं सामाजिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से स्थानीय गोढ़ना रोड में आयोजित समारोह की अध्यक्षता निर्मल कुमार ठाकुर ने की। नाई महासभा के जिलाध्यक्ष बालभगवान ठाकुर ने स्व. ठाकुर को युगदष्ट्रा के साथ-साथ निर्माता, निदेशक, गीतकार, संगीतकार और सफल नर्तक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ योगदान को प्रेरणास्त्रोत बताया। संचालन डॉ. प्रभुनाथ ठाकुर ने की। अन्य वक्ताओं में सरोज कुमार, रामापति ठाकुर, बृजानंद ठाकुर, ओमप्रकाश, शिवजी प्रसाद, दीनानाथ ठाकुर, लालबहादुर शर्मा, पुनीत और डब्बु ठाकुर थे। वहीं स्थानीय बंधन टोला स्थित प्रभा होटल सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भोजपुरिया जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि सह भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि भोजपुरी राज्य बने। जिसकी राजधानी आरा में रहें। संचालन डॉ. कुमार शीलभद्र, स्वागतभाषण आयोजक अशोक कुमार सिंह एवं राजू सिंह सहयोगी ने किया। इस अवसर पर भोजपुरी के गायक मनु राज, सीता जी समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। परिचर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
वर्तमान दौर में भोजपुरी विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। स्थानीय पटेल बस पड़ाव स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता साहित्यकार सह अधिवक्ता अतुल प्रकाश और विषय प्रवेश डॉ. रवीन्द्र शाहाबादी ने किया। परिचर्चा में हिस्सा लेने वालों में डॉ. किरण कुमारी, डॉ. के.डी.सिंह, अमन पत्रिका, देवरिया के संपादक डॉ. जर्नादन सिंह, कृष्ण कुमार कृष्णेन्दु और डॉ. वीरेन्द्र शर्मा आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत चर्चित लोक कलाकार रामाज्ञा राम और कमलेश पासवान ने गीत-गायन, नर्तक बक्सी विकास के निर्देशन में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति श्रृष्टि प्रिया और गड़हनी के सरपंच लालबाबू पासवान के नेतृत्व में लोक कलाकार ने गोंड नृत्य व गायन से श्रोताओं का मनमोहा। अध्यक्षीय मंच श्री अतुल ने कहा कि भोजपुरी को बजारीकरण से बचाने की जरुरत है

Related posts

कार एवं ट्रक की टक्कर में युवक की मौत , एक घायल

ETV News 24

समस्तीपुर के अजित कुमार को कौशल सम्मान समारोह पटना में IPS विकास वैभव ने किया सम्मानित

ETV News 24

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

ETV News 24

Leave a Comment