नोखा
थाना क्षेत्र के मुज़राढ़ गांव में शुकवार की रात छत से गिरने से एक 14 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। जख्मी कृष्ण कुमार को नोखा में प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों द्वारा सासाराम ले जाया गया। जहां एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार छत पर सो रहा था। अचानक बारिश आने पर वह नीचे की ओर भागा व छत से नीचे आ गिरा।
previous post
next post