ETV News 24
पटनाबिहार

नगर निगम की कचरा गाड़ी से श्मशान घाट ले जाया गया काेविड-19 पीड़ित का शव

पटना।कोरोना वारयस की दूसरी लहर के कहर में बिहार के नालंदा में रविवार को अंतिम संस्कार के लिए एक कोविड​​​​-19 पीड़ित के शव को नगर निगम की कचरा गाड़ी पर श्मशान ले जाया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नगर निगम के कर्मचारी पीपीई किट पहने कचरे की गाड़ी पर कोविड पीड़ित के शव को ले जाते हुए देखे जा सकते हैं। शव को बिहार शरीफ स्थित श्मशान नंबर 17 में ले जाया गया। पीड़ित की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है,जिसकी 13 मई को कोविड-19 से मृत्यु हो गई थी।इस संबंध में नालंदा के सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि मुझे बताया गया है कि एक कोविड पीड़ित के शव को एक गाड़ी पर श्मशान घाट ले जाया गया था। हमारे पास शवों को श्मशान ले जाने के लिए 200 से अधिक वाहन हैं।मामले में शामिल लोगों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम के वार्ड नंबर 8 के वार्ड पार्षद को अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया। इस दाैरान वार्ड पार्षद द्वारा लोगों को बताया गया कि नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार के लिए कमेटी बनाई गई है और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार निगम करेगी और शव को नगर निगम के वाहन से ले जाया जाएगा। इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों से कोविड पीड़ितों के शव को कूड़ा गाड़ियों पर ले जाने के कुछ मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बिहार में 82,487 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं, जबकि 5,58,785 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 3,743 हो गई है।

Related posts

एनसीसी उड़ान के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य किए गए सम्मानित

ETV News 24

घर की सफाई करने में महिला गई परलोक पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम में भेजा

ETV News 24

दिन दहाड़े पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को रड से मारकर की गयी हत्या

ETV News 24

Leave a Comment