ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

परिवारिक विवाद में पूर्व मुखिया ने खुद को मारी गोली

रोहतास से रमेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

सासाराम।पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली।आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है,जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बनारस रेफर कर दिया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि जिले के करगहर थाना क्षेत्र के करुप गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ मंटू सिंह के घर पर आये दिन परिवारिक विवाद हुआ करता था।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंटू नशा का सेवन करता था। जिसके कारण परिवार के लोग बार-बार समझाने का प्रयास करते थे। लेकिन वह समझ नहीं रहा था। आज भी परिवार में इसी बात को लेकर विवाद हुई।इससे आजिज होकर उसने पिस्टल से खुद को गोली मार ली।गोली मंटू के सर में लगकर कनपटी के पास से बाहर निकल गई है।गोली लगते ही वह घायल होकर तड़पने लगा।

गोली की आवाज पर परिवार एवं आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि मंटू लहूलुहान जमीन पर पड़ा है और वह तड़प रहा है।

परिजनों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा उसे निजी वाहन से तत्काल जमुहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि मंटू सिंह बभनी पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना देवी के पति थे और इस बार के पंचायत चुनाव में मुखिया के संभावित प्रत्याशी भी थे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय श्री विजय कुमार सिन्हा का कार्यक्रम समस्तीपुर जिले के विभिन्न जगहों पर तय हुआ है

ETV News 24

सर्वश्रेष्ठ नाट्य कलाकार के असामयिक निधन से गांवों में शोक की लहर

ETV News 24

रोहतास के कैमूर वन्यप्राणी आश्रयणी में बना पहला फायर वॉच टावर

ETV News 24

Leave a Comment