ETV News 24
बिहारभोजपुर

डॉक्टरों के साथ दुर्व्यहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा—- आर.के.सिंह

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के.सिंह ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पीपीई कीट पहनकर वे अस्पताल के हर वार्ड में गए और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों से भी बातचीत की। सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि डॉक्टर अपनी जान खतरे में डालकर महामारी के इस समय में मरीजों की सेवा कर रहे है। ऐसे में यदि डॉक्टरों पर हमला किया गया तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और हंगामा करने वालों चेतावनी देते हुए केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भी भेजा जाएगा जहां वे जेल में पीटेंगे।

गौरतलब है कि महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। यही नहीं इमरजेंसी वार्ड के ओटी में भी लोगों ने तोड़फोड़ की। हंगामा को देखते हुए इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए थे। लेकिन घटना के छह घंटे बाद आज सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गयी है। आज केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों पर हो रहे हमले पर केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हंगामा करने और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related posts

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ वाहन सहित दो करोबारी भी गिरफ्तार

ETV News 24

बिजली चोरी मामले में विद्युत विभाग ने छः लोगो पर कराई प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

युवक का गला काट हत्या, बधार में शव को फेंका

ETV News 24

Leave a Comment