ETV News 24
चेनारीबिहाररोहतास

रेड जोन में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं

चेनारी

इस प्रखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन दर्जन लोग पाये गए हैं। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। सब्जी मंडी में तो सुबह व शाम लोगों का हुजूम उमड़ा रहता है। दुकान में भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। लोग मास्क भी नहीं पहन रहे हैं।

चेनारी प्रखंड मुख्यालय के अलावा में तेलारी खुरमाबाद मल्हीपुर उगहनी के चौक चौराहे पर भी लोगों की भीड़ जुट रही हे। चेहरे पर लगभग 70 फ़ीसदी लोग बिना गमछा या मास्क लगाए बाजार में घूमते दिख रहे हैं। ऐसा लगता है कि कोरोना संक्रमण का किसी को डर ही नहीं है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस संबंध में बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सतर्क रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क लगाएं। लेकिन, लोग निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पेड़ काट रहे मजदूर को लगा 33 हजार के सिमेन्ट फैक्ट्री के लाईन में करेंट, मरणासन्न स्थिति में निजी अस्पताल में कराया भर्ती

ETV News 24

बिहार के मुखिया जी के लिए गुड न्यूज़

ETV News 24

212 कार्टून विदेशी शराब बरामद

ETV News 24

Leave a Comment